Chhattisgarh : कुमारी शैलजा की सख्त चेतावनी, टिकट वितरण को लेकर भी दिया बड़ा बयान, इन नेताओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

बिलासपुर: कांग्रेस अब 2023 के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। पार्टी ने अपने तय फार्मूले के मुताबिक़ टिकट वितरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा बिलासपुर के दौरे पर थी, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की और टिकट वितरण को लेकर भी कई बड़े बयान दिए। उन्होंने नेताओं को चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहा कि पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 



कुमारी शैलजा ने कहा दावेदारी अधिकार हो सकता है लेकिन टिकट मिलना अधिकार नहीं होगा। चुनाव के समय जो भी कैंडिडेट हो उसके साथ काम करना पड़ेगा। यदि कोई नेता टिकट वितरण से नाराज है तो उम्मीदवार का काम नहीं होगा वो दूसरों को मनाते रहे। कुमारी शैलजा ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव के समय जो भी कैंडिडेट हो उसके साथ काम करना पड़ेगा। हर एक नेता कार्यकर्ता अनुशासन में रहे। अनुशासनहीनता नजर आने पर एक्शन होगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

ये है टिकट वितरण का फार्मूला
बता दे कि विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस के नेताओं के लिए उम्मीदवारी की प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तरफ से मिली है। सूचना के मुताबिक़ आवेदक कल से आने वाले 22 अगस्त तक अपने ब्लॉक के कांग्रेस प्रमुख के पास आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की इस प्रक्रिया के बाद ब्लॉक स्तर पर गठित कमिटी कुल आवेदनों में से पांच दावेदारों की अनुशंसा करेगी। इसके बाद जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में इन आवेदनों पर चर्चा और समीक्षा होगी। आवेदक के मूल्यांकन के बाद जिला कांग्रेस कमिटी इनमे से तीन दावेदारों की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस कमिटी को प्रेषित करेगी। वही अंतिम चरण में अनुशंसा सूची पर पीसीसी विचार करेगी।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

बता दे कि चुनावी मंथन करने और माहौल को भांपने कुमारी शैलजा बिलासपुर संभाग के दौरे पर। यहाँ वे आने वाले तीन दिनों तक जांजगीर-चाम्पा, कोरबा और बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठके करेंगी और उनसे चुनाव पूर्व तैयारियों पर चर्चा करेंगी। खासकर टिकट वितरण को लेकर नेताओ के रुझान को देखते हुए उनमे आपसी सहमति बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!