छत्तीसगढ़ : प्रदेश में अमन पसंद आम नागरिक अब कहीं भी सुरक्षित नहीं रहा : भाजपा, छत्तीसगढ़ तेजी से अपराध की ओर करवट ले रहा है : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले अब इतने बढ़ चुके हैं कि वे सरेआम चाकूबाजी करके आतंक फैलाने में लगे हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम हो चला है। राजधानी में चाकू गोदकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने और दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र के चोहरा गाँव में चाकू गोदकर एक युवक की हत्या कर दिए जाने की ताजा वारदातों का हवाला देते हुए श्री चंदेल ने कहा कि प्रदेश में अमन पसंद आम नागरिक अब कहीं भी सुरक्षित नहीं रह गया है।

 



छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि मणिपुर की हिंसा पर सियासत कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के लोगों को हिंसा और अपराधों का गढ़ बनते जा रहे छत्तीसगढ़ की कतई चिंता नहीं है। प्रदेश की भूपेश सरकार की नाक के नीचे राजधानी में चाकूबाज लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, स्वयं मुख्यमंत्री बघेल के गृह जिले में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और मुख्यमंत्री इसके बजाय मणिपुर हिंसा को लेकर ओछी राजनीति कर रहे हैं। श्री चंदेल ने नसीहत दी है कि मुख्यमंत्री इधर-उधर की बातों में समय जाया करने के बजाय प्रदेश में नागरिक सुरक्षा के अपने उस दायित्व पर ध्यान केंद्रित करें जिसके लिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी है। श्री चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का कोना-कोना इन दिनों अपराधों की आग में झुलस रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सियासी ड्रामेबाजी में मशगूल हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

राजधानी में सरेआम एक युवती को जिंदा जला दिया जाता है, नाबालिग किशोरी को बाल पकड़कर गंडासा लहराते हुए पौन घंटे तक घुमाकर आतंक की हदें पार की जाती है, पुलिस वालों तक पर हमले किए जा रहे हैं, बलात्कार, मारपीट, लूट, डकैती, अपहरण, मानव तस्करी, हत्या जैसी वारदातें लगातार प्रदेश में जंगलराज कायम हो जाने का ऐलान कर रही हैं, लेकिन बावजूद इसके इन तमाम घटनाओं पर शर्म महसूस करने और संजीदा होने के, प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था के बेहतर होने का झूठा दावा कर रही है। यह स्थिति प्रदेश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!