Janjgir big News : हैलीपैड में कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ झूमाझटकी, …इस वजह से आक्रामक हो गए थे जिला संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे… मामला चर्चा में… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के पहुंचने के पहले हैलीपैड में उस वक्त कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ झूमाझटकी हो गई, जब हैलीपैड के अंदर जाने से कांग्रेस नेताओं को एडिशनल एसपी अर्चना झा और पुलिसकर्मियों के द्वारा रोका गया. हैलीपैड के पास पुलिस ने प्लास्टिक बेरिकेट लगाया था और रस्सी बांधी थी.

 



भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन में कुमारी शैलजा का हैलीकॉप्टर पहुंचने वाला था और स्वागत के लिए जैसे ही कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी और जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह समेत अन्य नेताओं ने हैलीपैड की ओर जाने की कोशिश की, वैसे ही मौके पर ड्यूटी में तैनात एडिशनल एसपी अर्चना झा और अन्य पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस नेताओं को रोक दिया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इसके बाद कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी तैश में आ गए और तमतमाते हुए एडिशनल एसपी के साथ ही तैनात पुलिसकर्मियों को खरी-खोटी सुनाई. फिर भी पुलिस की टीम ने कांग्रेस नेताओं को रोके रखा, तब तक अन्य बड़े नेता भी पीछे में पहुंच गए थे. इस दौरान कांग्रेस के जिला प्रभारी अर्जुन तिवारी ने बेरिकेट को हटाया और पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए हैलीपैड की ओर आगे बढ़ गए. इस वक्त रस्सी पकड़े पुलिसकर्मियों से कांग्रेस नेताओं की कुछ मिनटों तक झूमाझटकी भी हुई. इस दौरान 5-7 मिनट तक माहौल गरमाया रहा. फिर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेता भी हैलीपैड के पास पहुंचे.

हैलीपैड स्थल पर जिस तरह की स्थिति बनी और कांग्रेस सरकार में जिस तरह कांग्रेसियों को ही आक्रामक होना पड़ा, उस मामले की काफी चर्चा है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का कांग्रेस जन स्वागत करना चाहते थे और नेतागण, हैलीपैड जाना चाहते थे. पुलिस ने रोका तो आपत्ति जताई गई और फिर वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया. सभी कांग्रेस जन में उत्साह है. बाकी और कोई विशेष बात नहीं है.

बहुत लोग इकट्ठे जा रहे थे हैलीपैड, इसलिए रोका गया था : एडिशनल एसपी
एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कहा कि हैलीपैड के पास बहुत लोगों की भीड़ थी. आसमान में हैलीकॉप्टर दिखने के बाद हैलीपैड अंदर जाने के लिए एक साथ बहुत लोग आ गए थे, जिसके बाद उन्हें रोका गया था. तब तक हैलीकॉप्टर लैंड हो गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!