Train Ticket कराने वालों के लिए खुशखबरी, अब इन लोगों को मिल रही टिकट में 75 फीसदी तक की भारी छूट. पढ़िए..

Train Ticket Discount: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. अगर आपकी भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना है तो आज हम आपको बताएंगे कि ट्रेन में किन लोगों को अभी भी टिकट में छूट का फायदा मिल रहा है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है. इसके जरिए हर दिन करोड़ों लोग अपनी यात्रा पूरी करते हैं. रेलवे आज भी कई लोगों को टिकट में छूट का फायदा दे रही है.

 



 

 

 

इन लोगों को मिलता है छूट का फायदा

रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे की तरफ से दिव्यांगजनों, दृष्टिबाधित और दिमागी रूप से कमजोर लोगों को ट्रेन टिकट में छूट का फायदा रेलवे की तरफ से दिया जा रहा है. इन लोगों को जनरल क्लास से लेकर स्लीपर और थर्ड एसी के टिकट पर भी छूट मिलती है. इन लोगों को टिकट में 75 फीसदी तक छूट का फायदा मिलता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

राजधानी-शताब्दी में भी मिलेगी छूट

इसके अलावा अगर ये यात्री एसी फर्स्ट क्लास या फिर सेकेंड क्लास में टिकट कराते हैं तो उन लोगों को 50 फीसदी तक की छूट मिलती है. वहीं, राजधानी, शताब्दी जैसी ट्रेनों में 25 फीसदी तक की छूट का फायदा मिलता है.

 

 

 

एस्कॉर्ट को भी मिलता है डिस्काउंट

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसे व्यक्ति जो बोलने और सुनने में असमर्थ हैं, उन लोगों को ट्रेन में 50 फीसदी की छूट का फायदा मिलता है. इसके अलावा इस तरह के व्यक्ति के साथ में सफर करने वाले एक एस्कॉर्ट को भी ट्रेन टिकट में समान डिस्काउंट का फायदा मिलता है.

 

 

कई तरह की बीमारियों में भी मिलती है छूट

इसके अलावा रेलवे कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी टिकट में छूट का फायदा देती है. जैसे – कैंसर, थैलेसीमिया, हार्ट के मरीज, किडनी के मरीज, हीमोफीलिया के मरीज, टीबी के मरीज, एड्स के मरीज, ऑस्टोमी के मरीज, एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!