RBI MPC Minutes: सब्‍ज‍ियों की बढ़ती कीमत ने RBI की च‍िंता बढ़ाई, रेपो रेट में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं. जानिए..

MPC Minutes: र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) महंगाई को लेकर च‍िंत‍ित है. केंद्रीय बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के मिनट्स जारी किए. इनमें बताया गया क‍ि अनुकूल मौसम नहीं होने से आपूर्ति में व्यवधान के कारण आने वाले महीनों में महंगाई दर में बढ़ोतरी की संभावना है. आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी से महंगाई पर पड़ने वाले असर की आशंका के चलते रेपो रेट को पुराने स्‍तर पर ही रखने का फैसला क‍िया.

 



 

 

 

रेपो रेट को बरकरार रखने के पक्ष में मतदान

रिजर्व बैंक ने 10 अगस्त को एमपीसी की बैठक में महंगाई संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा था. एमडी पात्रा, शशांक भिडे, आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और राजीव रंजन समेत सभी छह सदस्यों ने रेपो रेट को पुराने स्‍तर पर ही बरकरार रखने के पक्ष में मतदान किया था. आरबीआई की तरफ से जारी एमपीसी की बैठक के ब्योरे के अनुसार दास ने कहा, हमारा महंगाई दर को नियंत्रित करने का काम अब भी पूरा नहीं हुआ है. सब्जियों की कीमतों में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर…मौद्रिक नीति र‍िटेल महंगाई दर इसके प्रारंभिक प्रभाव के असर को देख सकती है.’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

 

आरबीआई को खुदरा महंगाई दर को दो से छह प्रतिशत के दायरे में रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है. केंद्रीय बैंक का इसे चार प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य है. गवर्नर ने कहा, खाने-पीने की कीमतों के आगे भी व्यापक महंगाई दर पर दबाव बनाने और महंगाई बढ़ने को लेकर जो आशंका है, उसे नियंत्रित करने के लिए जोखिम को पहले से ही भांपने और उससे निपटने के लिए तैयार रहने की जरूरत है.’ आरबीआई के ड‍िप्‍टी गवर्नर पात्रा ने कहा कि महंगाई दर को निर्धारित लक्ष्य तक नीचे लाने के एमपीसी के मकसद के लिए मुख्य मुद्रास्फीति में निरंतर कमी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!