Hairstyle for Saree: हर एक साड़ी के साथ जंचता है बन, बिना किसी की मदद इन आसान तरीकों से बनाएं ये हेयरस्टाइल

नई दिल्ली. बन यानी जूड़ा एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे हमारी मम्मी, दादी-नानी सेकेंड्स में बना लेती हैं और घर में तो ज्यादातर वक्त इसी हेयरस्टाइल में रहती हैं। उनकी ये कैजुअल सी लगने वाली हेयरस्टाइल जितनी आसान है उतनी ही स्टाइलिश भी। जी हां, बन हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न वेयर्स तक पर जंचती हैं और साड़ी के साथ तो इस हेयरस्टाइल का कोई मैच ही नहीं। कुछ लोगों का मानना है कि ये हेयरस्टाइल सिर्फ सिल्क साड़ियों के साथ ही अच्छा लगता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। शिफॉन, जॉर्जेट. जामदानी, कांजीवरम, कसावु हर तरह की साड़ी के साथ आप बन हेयरस्टाइल बनाकर अलग नजर आ सकती हैं।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

अगस्त माह में ओणम, रक्षाबंधन और सितंबर में जनमाष्टमी, गणेश उत्सव जैसे फेस्टिवल आने वाले हैं, जिसमें ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो अगर आप हेयरस्टाइल में बन बनाना चाहती हैं, लेकिन इसे बनाना मुश्किल टास्क लगता है, तो यहां से सीखें जूड़ा बनाने के आसान तरीके।

पहला तरीका

इसमें बन को बनाने के लिए जूड़ा पिन तक की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस दो रबड़ बैंड की मदद से खूबसूरत जूड़ा बन जाएगा, जो पूरे इवेंट में खुलेगा भी नहीं। यहां देखें इसे बनाने का तरीका।

दूसरा तरीका

इस बन को बनाने के लिए रबरबैंड और जूड़ा पिन की जरूरत होगी। इस लो बन को आप साड़ी के अलावा पार्टी ड्रेसेज़ के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

तीसरा तरीका

इस बन को आप बिना जूड़ा पिन और रबरबैंड के बना सकती हैं। जरूरत होगी तो बस एक लॉन्ग क्लचर की। हालांकि इसमें आपका क्लचर नजर आएगा।

इस बन को भी आप बिना किसी मदद आसानी से बना सकती हैं। ये भी लो बन है और गजरे के साथ तो इस बन का लुक और निखर कर आता है।

तो इस त्योहार या शादी-पार्टी में पॉर्लर में हेयरस्टाइलिंग पर पैसे खर्च करने के बजाय खुद से बनाएं ये खूबसूरत जूड़े।

error: Content is protected !!