तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी के कमबैक पर बोलीं Monika Bhadoriya- ‘मुझे नहीं लगता कि वो वापसी करेंगी’

Monika Bhadoriya News: एक्ट्रेस मोनिका भदोरिया टीवी की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं. उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बावरी का रोल निभाकर फेम मिला था. हालांकि, उन्होंने कई साल पहले शो छोड़ दिया. कुछ महीने पहले उन्होंने शो के मेकर्स पर कई आरोप लगाए थे. इसके बाद से ही वो चर्चा में बनी हुई हैं.



 

 

 

अब उन्होंने टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में दिशा वकानी की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कमबैक को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा,’मुझे नहीं लगता कि दिशा वकानी शो में वापसी करेंगी. शो के सेट पर दिशा के साथ भी अच्छे से ट्रीट नहीं किया गया था. मेकर्स ने उनके साथ जो किया है उसके लिए अगर मेकर्स माफी मांग लें और ये भरोसा दिलाएं कि ये दोबारा रिपीट नहीं होगा तो शायद वो वापस आ जाएं.’

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

 

 

 

बता दें कि दिशा वकानी शो में दयाबेन के रोल में थीं. इस शो ने दिशा को नेम-फेम दिया. करीब पांच पहले दिशा वकानी ने शो से मैटरनिटी लीव ली थी. जिसके बाद से उन्होंने शो में वापसी नहीं की. और शो में दिशा को अभी तक रिप्लेस भी नहीं किया है. कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि दिशा वकानी की शो में वापसी हो सकती है. हालांकि, उनकी वापसी को लेकर कंफर्मेशन नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

 

 

 

बिग बॉस 17 में आएंगी मोनिका?

मोनिका भदोरिया ने बिग बॉस 17 में एंट्री को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा,’मैंने बिग बॉस ओटीटी देखा. मुझे बहुत लोग पसंद आए.फलक नाज, मनीषा रानी सभी के फेवरेट हैं. मेरे लिए काम, काम है. अगर मैं बिग बॉस करती हूं तो इसे काम की तरह ही करूंगी. अभी ये कंफर्म नहीं है. अगर मुझे इसके लिए अप्रोच किया गया तो मैं करूंगी.’

error: Content is protected !!