Janjgir News : बंदर की मौत के बाद भजन-कीर्तन के साथ किया गया अंतिम संस्कार, लोगों ने कहा, ‘बजरंगबली का मंदिर बनवाएंगे’

जांजगीर-चाम्पा. नैला क्षेत्र के सिवनी गांव में पेड़ से गिरने पर बंदर की मौत हो गई. फिर ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया है. ग्रामीणों का कहना है कि अब बजरंगबली का मंदिर बनवाया जाएगा.

 



दरअसल, सिवनी गांव में उछलते वक्त बंदर पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे बंदर को गम्भीर चोट आई. ग्रामीणों ने पशुधन विकास विभाग के डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया, लेकिन उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ. इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों को भी ग्रामीणों ने सूचना दी थी, जिसके बाद टीम पहुंची थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

इस बीच बंदर ने दम तोड़ दिया. फिर ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया और यह भी फैसला लिया कि श्रद्धा स्वरूप गांव में बजरंबली का मंदिर भी बनवाएंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!