Janjgir News : सेंधवारपार के सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में ‘हम भारतीय’ संस्था ने किया पौधरोपण, छ्ग कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव के आतिथ्य में रोपे गए 31 फलदार पौधे

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सेंधवारपार के सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में ‘हम भारतीय’ संस्था ने द्वारा पौधरोपण किया गया. पौधरोपण का कार्यक्रम छग कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव प्रवीण पांडेय के आतिथ्य में सम्पन हुआ और 31 फलदार पौधे रोपे गए हैं.

 



इस दौरान छ्ग कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव प्रवीण पांडेय ने कहा कि पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध होता है. सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और कम से कम 2 साल तक उसकी देखभाल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से पर्यावरण प्रभावित हुआ है, उससे हर किसी को पौधरोपण करने की महती आवश्यकता है. आज हम सतर्क नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी को हम स्वच्छ वातावरण नहीं दे पाएंगे. पौधों की कमी होने से वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है. ऐसे में सभी को पेड़ लगाने संकल्प लेने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

प्रवीण पांडेय ने कहा कि आज हमर भारतीय संस्था के माध्यम से पवित्र जगह सेंधवार मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया है. इस पुनीत कार्य में बहुत लोगों ने भागीदारी निभाई है.

इस मौके पर शरद नत्थानी, रामा राठौर, रवि शर्मा, बाबूलाल सेन, विकाश संकुल, इकबाल कुरैशी, गोपाल राठौर, मधुसूदन राठौर, प्रकाश यादव, सुखलाल चौहान, आकाश यादव, अश्वनी कहरा, दिनेश महंत, गणेश महंत, राजेन्द्र यादव, दिलीप सारथी, पिंटू राठौर, ज्योति भूषण राठौर, दिलीप राठौर, लाला राठौर, लक्ष्मण कहरा एवं सभी पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!