Janjgir News : छग की कांग्रेस सरकार से प्रदेश की जनता का भरोसा उठ चुका है : नेता प्रतिपक्ष चंदेल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभा के लिये किया गया प्रशासन का दुरूपयोग

जांजगीर-चाम्पा. छग विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज जारी अपने बयान में कहा है कि जिला मुख्यालय जांजगीर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की सभा पूर्णतः असफल व निराशा जनक रही। इस सभा ने इस बात को प्रदर्शित कर दिया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कांग्रेस सरकार सेे प्रदेश की जनता का विश्वास, भरोसा उठ चुका है। अब छ.ग. की जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी की ओर तेजी से बढ़ रहा है।



नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा को सफल बनाने के लिए प्रशासन का पूर्णतः दुरूपयोग किया गया है। शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पूरे जिले व अंचल के सरपंचों व सचिवों के ऊपर दबाव बनाया गया कि हर गांव से आम जनता को लाया जाये। बहुत से सरपंचों ने इसका विरोध भी किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा को सफल बनाने के लिये क्षेत्र कि भोली-भाली जनता को बहला-फुसलाकर लाया गया है, इस लिये जैसे ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्बोधन प्रारंभ हुआ, वैसे ही पंडाल में बैठे हुए लोग जाने लगे, पंडालों की खाली कुर्सियां इस बात का जीवंत प्रमाण है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि जांजगीर में आयोजित छ.ग. कांग्रेस व सरकार का यह सम्मेलन पूर्ण रूप से निराशा जनक व असफल रहा तथा यह इस बात का प्रतिक है कि प्रदेश की जनता का भरोसा अब कांग्रेस से उठ चुका है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

error: Content is protected !!