अयोध्या में रामलला के प्राण- प्रतिष्ठा पर हम सभी जलाएं अपने घरों में दीपक : चंदेल

जांजगीर-चाम्पा. छग विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने क्षेत्र व अंचल के सभी नागरिकों से व समाज के हर वर्ग के लोगों से विनम्र अपील करते हुए कहा है कि 22 जनवरी, दिन सोमवार को भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की जन्म भूमि पवित्र नगरी अयोध्या में श्री रामलला जी के मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक समारोह को हम सब लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाकर व उत्सव मनाकर इस धार्मिक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

आज का दिन संपूर्ण समाज के लिए यादगार बनके रहेगा। हम सब लोग वर्षों से राम मंदिर के निर्माण का इंतजार कर रहे थे। आप, हम सब का सपना अब साकार होने जा रहा है। श्री चंदेल ने इस ऐतिहासिक छड़ के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं समाज के सभी साधु, संत एवं महंत को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आज हम सभी के लिए यह गर्व का दिन है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने क्षेत्र व प्रदेश के सभी नागरिकों से आज विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर, रंगोली बनाकर एवं गली मोहल्ले व मंदिरों तथा देवालयों में भजन-कीर्तन कर इस दिन को ऐतिहासिक व यादगार बनाने का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!