JanjgirChampa Big News : शराब पीने से महिला समेत 2 की मौत का मामला, नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल पहुंचे अमोदा गांव, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के अमोदा गांव में शराब पीने से महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई थी. नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल आज अमोदा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की.

 



आपको बता दें कि 31 अगस्त को शराब पीने से महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई थी और राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को मदद नहीं दी है. पीड़ित परिवार गरीब तपके से है. उन्हें मुआवजा मिलने पर बड़ी मदद होगी, इसीलिए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य सरकार से मुआवजा देने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!