Janjgir Suicide : पटवारी के भांजे ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, मामले की जांच कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की दीनदयाल कॉलोनी के बद्री गार्डन से बड़ा मामला सामने आया है. यहां पटवारी के भांजे ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं. युवक प्रमोद अपने मामा पटवारी लखन लाल कुर्रे के साथ रहता था. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : वेल विशर फाउंडेशन के द्वारा स्कूल में बच्चों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, बच्चों की सेहत की हुई जांच

दरअसल, डभरा ब्लॉक के फरसवानी का युवक प्रमोद बंजारे, अपनी 12वीं की पढ़ाई के बाद वह अपने मामा पटवारी लखन लाल कुर्रे के साथ 3 से 4 माह से जांजगीर के दीनदयाल कॉलोनी, बद्री गार्डन के पास किराए में रहते थे. अज्ञात कारण से युवक प्रमोद ने फांसी लगाकर कर खुदकुशी कर ली.

घटना की जानकारी मिलने पर उसके मामा लखन लाल कुर्रे ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, युवक प्रमोद बंजारे ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित, कलेक्टर ने पहाड़ लुड़ेग का किया निरीक्षण, उद्गम स्थल के संरक्षण और विकास पर ग्रामीणों से की चर्चा...

error: Content is protected !!