JanjgirChampa Accident Death : दूध-दही बेचने निकली 55 वर्षीय महिला को मेंहदी गांव में पिकअप ने मारी ठोकर, बिलासपुर में इलाज के दौरान हुई मौत, पिकअप चालक के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेंहदी गांव में दूध-दही बेचने निकली महिला बुधियारिन बाई यादव को तेज रफ्तार पिकअप ठोकर मार दी. इससे महिला को गंभीर चोट आई थी. जिसे इलाज के बिलासपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने पिकअप के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : खबर का असर, बीच सड़क पर जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर में 1 ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, आखिरकार 1 माह बाद जागा प्रशासन, Khabar CG News ने लगातार प्रसारित की थी खबर...

दरअसल, मेंहदी गांव के 55 वर्षीय महिला बुधियारिन बाई यादव, अपने घर से दूध-दही बेचने निकली थी, वह मेन रोड के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक CG 11 AR 7027 ने ठोकर मार दी. इससे महिला को गंभीर चोट आई थी, जिसे इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया.

वहां से गंभीर स्थिती होने पर बिलासपुर रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई. फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

error: Content is protected !!