JanjgirChampa News : चाय और पंचर दुकान की आड़ में करते थे भारी वाहनों से डीजल की चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की विशेष टीम की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र में चाय और पंचर दुकान की आड़ में भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और 11 सौ 90 लीटर डीजल जब्त किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. आरोपी कृष्ण कुमार, विनोद कुमार बुड़गहन और आरोपी संतोष, शत्रुहन पनोरापारा के रहने वाले हैं. जब्त डीजल की कीमत 1 लाख 14 हजार रुपये बताई जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

दरअसल, बलौदा थाना क्षेत्र में लगातार भारी गाड़ियों से डीजल चोरी होने की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया था और तफ्तीश शुरू की गई थी. इसके बाद पुलिस की जांच में बुडगहन गांव से कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, पनोरापारा से संतोष और शत्रुहन के द्वारा डीजल चोरी करने की बात सामने आई. चारों आरोपी चाय और पंचर दुकान की आड़ में भारी गाड़ियों से डीजल चोरी करते थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

इसके बाद उसे दूसरे लोगों को कम दामों में खपा देते थे. फिलहाल, पुलिस ने चार आरोपी कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, संतोष और शत्रुहन को गिरफ्तार किया है. साथ ही, चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

error: Content is protected !!