JanjgirChampa Arrest : 97 लीटर महुआ शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने बोरसी और केसला गांव से महुआ शराब के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने बोरसी गांव के आरोपी सुनील सोनवानी, प्रकाश टंडन और केसला से अनिल टंडन के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना बोरसी और केसला गांव से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. बोरसी से आरोपी प्रकाश टंडन के कब्जे से 50 लीटर, सुनील सोनवानी से 7 लीटर और केसला गांव के अनिल टंडन के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

मामले में पामगढ़ पुलिस ने बोरसी से आरोपी प्रकाश टंडन, सुनील सोनवानी और केसला से अनिल टंडन को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!