JanjgirChampa Bike Thief : खेत में खाद डालने गए युवक की बाइक हुई चोरी, मुलमुला थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के करूमहु गांव से खाद डालने गए युवक की बाइक खार से चोरी हो गई है. इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करूमहु गांव के सुभाष कुमार कैवर्त ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खाद लेकर खेत में डालने बाइक लेकर गया था. खाद डालकर वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. किसी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

फिलहाल, मामले में मुलमुला पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!