JanjgirChampa Arrest : दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी युवक की शिवरीनारायण से हुई गिरफ्तारी, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी हेमलाल कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी हेमलाल कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि हेमलाल कश्यप ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है. इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया. FIR के बाद से आरोपी हेमलाल कश्यप फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

मुखबिर से सूचना मिली आरोपी शिवरीनारायण आया हुआ है. इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी हेमलाल कश्यप को गिरफ्तार किया है.

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने नवागढ़ क्षेत्र के कांसा गांव के रहने वाले आरोपी हेमलाल कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 29 TI और 1 SI के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...

error: Content is protected !!