JanjgirChampa Accident : ट्रेलर वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, बाइक सवार व्यक्ति को आई चोट, ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ बिर्रा थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने सिलादेही गांव में बाइक सवार व्यक्ति को एक्सीडेंट करने वाले ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



बिर्रा पुलिस के मुताबिक, राजू निराला ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह बलौदा बाजार से हसौद आ रहा था. तभी सिलादेही गांव के पास पहुंचा हुआ था कि सामने तरफ से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 11 AM 7651 के ड्राइवर वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जाकर राजू निराला की बाइक ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. एक्सीडेंट से राजू निराला को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

पुलिस ने राजू निराला की रिपोर्ट पर ट्रेलर ड्राइवर केशव पटेल के खिलाफ IPC की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Related posts:

error: Content is protected !!