JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेकरी गांव में 9 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक रंगीलो प्रसाद के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि मेकरी गांव का युवक रंगीलो प्रसाद अपने पास महुआ शराब बेचने के लिए रखा है. इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी व्यक्ति रंगीलो प्रसाद के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : हमला से घायल युवक की हुई मौत, रॉड और डंडे से किया गया था हमला, फरार दसवां आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग समेत 9 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, डिटेल में पढ़िए...

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने मेकरी गांव से आरोपी रंगीलो प्रसाद को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!