JanjgirChampa Arrest : बारातियों ने ग्रामीणों पर किया था प्राणघातक हमला, फरार आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, अन्य 2 आरोपी है फरार

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा उपथाना के सत्तीगुड़ी गांव में बारातियों के द्वारा ग्रामीणों पर प्राणघातक हमला करने के मामले में बलौदा पुलिस ने फरार आरोपी दुर्गेश कंवर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी दुर्गेश कंवर, कोरबा जिले के कुचेना गांव का रहने वाला है. मामले में अन्य 2 आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने 26 जुलाई को एक अन्य आरोपी अजित उर्फ लालू को गिरफ्तार किया जा चुका है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, 23 जून को कुचेना गांव से बारात सत्तीगुड़ी गांव पहुंची थी, तभी डांस करने को लेकर बारातियों और ग्रामीणों में विवाद हो गया. इसके बाद आरोपी बारातियों ने ग्रामीण सत्यम कंवर और छबिलाल कंवर पर प्राणघातक हमला कर दिया था. घटना में दोनों ग्रामीण को गंभीर चोट आई थी. इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मामले में 4 बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था.

घटना के बाद से आरोपी फरार थे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दुर्गेश कंवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एक अन्य आरोपी को पुलिस ने 26 जुलाई को पकड़ा था, वहीं फरार अन्य 2 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!