JanjgirChampa Big Accident : कैप्सूल वाहन और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, कैप्सूल वाहन का ड्राइवर केबिन में फंसा, ड्राइवर को निकालने की कोशिश जारी, ट्रक के घायल ड्राइवर को खरौद अस्प्ताल भेजा गया, शिवरीनारायण की घटना, हादसे के बाद सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के केरा रोड में कैप्सूल वाहन और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई है. टक्कर के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में फंस गए. किसी तरह ट्रक के ड्राइवर को निकालकर खरौद अस्पताल भेजा गया है, जिसकी हालत गम्भीर है, वहीं कैप्सूल वाहन का ड्राइवर केबिन में फंसा हुआ है, जिसे निकालने की कोशिश जारी है.

 



नगर पंचायत के जेसीबी को बुलाया गया है. मौके पर डायल 112 की टीम के साथ लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद है. हादसे के बाद सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी हुई है. टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

कैप्सूल वाहन क्रमांक सीजी 22 एक्स 8122 और ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीक्यू 9155 में केरा रोड में जोरदार भिड़ंत हुई है. फिलहाल, कैप्सूल वाहन के ड्राइवर को निकालने का प्रयास जारी है और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!