JanjgirChampa Big News : शिवरीनारायण में महनदी का जलस्तर बढ़ा, शबरी सेतू से 4 फीट नीचे बह रहा है पानी, इसी तरह जलस्तर बढ़ते रहा तो रात तक पुल के ऊपर आ सकता है महनदी का पानी, लगातार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर, प्रशासन ने तटीय क्षेत्र के लोगों को अलर्ट किया, क्षेत्र के ये इन नालों के पुलों पर आवागमन बन्द…

जांजगीर-चाम्पा. लगातार बारिश के बाद महनदी का जल स्तर बढ़ गया है और शिवरीनारायण में शबरी सेतू से 4 फीट नीचे पानी बह रहा है. महानदी में जलस्तर इसी तरह बढ़ते रहा तो रात तक पुल के ऊपर पानी आ सकता है. फिलहाल, प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है.

 



दरअसल, पिछले 48 घण्टे से लगातार बारिश हो रही है, जिसके बाद नदी-नाले उफान पर है. छ्ग की सबसे बड़ी नदी महानदी भी उफान पर है और जलस्तर कल शाम से लगातार बढ़ रहा है. अभी शिवरीनारायण में शबरी सेतू से 4 फीट नीचे पानी बह रहा है, जो बढ़ते क्रम में है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

 

क्षेत्र के कई नाला उफान पर, आवागमन बन्द
शिवरीनारायण क्षेत्र के तुस्मा, बिलारी और रिंगनी के नाले के पुल ऊपर से पानी बहने के कारण 24 घण्टे से आवागमन बाधित है. रिंगनी में कल बाइक सवार एक युवक बह गया था, राहत की बात रही कि उसकी जान बच गई. लगातार बारिश के बाद जलस्तर कम होने के बजाय बढ़ रहा है. रिंगनी के नाला में बने पुल से कल रात 2 फीट ऊपर पानी बह रहा था, आज सुबह से 4 फीट ऊपर पानी बह रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

शिवरीनारायण टीआई अशोक द्विवेदी ने लोगों से पानी भरे पुल से पार नहीं करने और सेल्फी-फ़ोटो नहीं लेने की बात कही है. शिवरीनारायण तहसीलदार अश्विनी चन्द्रा ने बताया कि महानदी और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!