JanjgirChampa Big News : फैक्ट्री के भारी वाहन से पुल टूटने की कगार पर, कृष्णा इंडस्ट्रीज के विरुद्ध क्षेत्र में भड़का भारी आक्रोश, पुल से चार फीट ऊपर बह रहा बारिश का पानी, फिर भी ऊपर से गुजर रहे वाहन…

जांजगीर-चाम्पा. दो दिन की लगातार बारिश से सिवनी-सुखरीकला के मध्य जमड़ी नाला का सड़क पुल से करीव चार फीट ऊपर बारिश का पानी ऊपर बह रहा है. इस तरह दिन भर दे अवागमन बाधित है, लेकिन बहेराडीह में स्थापित कृष्णा इंडस्ट्रीज का भारी वाहन दिन रात धड़ल्ले से पुल को पार कर रहा है. इससे कभी भी पुल टूट सकता है और हमेशा के लिए इस क्षेत्र का आवागमन बाधित हो सकता है. इस इंडस्ट्रीज के मनमानी पूर्ण रवैय्या से बहेराडीह के क्षेत्र ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. बहेराडीह के ग्रामीण दीनदयाल यादव, पूर्व सरपंच मुरीतराम यादव, उप सरपंच चंदा सरवन कश्यप व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सिवनी-सुखरीकला सड़क मार्ग पर फैक्ट्री का भारी वाहन पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर समेत कमिश्नर, मुख्यमंत्री, राज्यपाल को कई बार शिकायत किया गया है.



इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

कार्यवाही नहीं होने पर फैक्ट्री और शासन के विरोध में तीन बार चक्काजाम भी क्षेत्र के ग्रामीण कर चूके हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर सड़क पुल के ऊपर बारिश का पानी होने से आवागमन बंद हो जाता है, मगर फैक्ट्री का भारी वाहन धड़ल्ले पार किया जा रहा है, जिससे कभी भी सड़क पुल टूट सकता है. इस फैक्ट्री के प्रदूषण और भारी वाहन पर प्रतिबन्ध लगाने की शिकायत ग्रामीणों ने बहेराडीह किसान स्कूल पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से किया गया था, मगर अभी तक फैक्ट्री के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होने पर शासन और प्रशासन के प्रति ग्रामीणों का विश्वास टूटने लगा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

हो सकता है विधानसभा चुनाव का बहिष्कार
कृष्णा इंडस्ट्रीज बहेराडीह के विरुद्ध बार बार शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से नाराज बहेराडीहवासियों ने दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के मूड में हैं, वहीं ग्रामीणों के समर्थन में क्षेत्र के दर्जनों ग़ांव के ग्रामीण भी शामिल होने की खबर है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Death : तालाब में डूबने से युवक की मौत, बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!