Sakti News : जिले में हो रही लगातार बारिश को लेकर प्रशासन आया अलर्ट मोड पर, बाढ़ आपदा से निपटने अनुविभागीय अधिकारी ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ ली बैठक

सक्ती. जिले में दो-तीन दिन से लगातार हो रही बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आई है और चंद्रपुर के रेस्ट हाऊस में अनुविभागीय अधिकारी दिव्या अग्रवाल ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली है. बाढ़ से निपटने, लोगों को बचाने और किसी भी प्रकार ने नुकसान न हो, इसके लिए प्रशासन अलर्ट है.

 



डभरा अनुविभागीय अधिकारी दिव्या अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए चंद्रपुर के रेस्ट हाऊस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली गई है और क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

साथ ही, बारिश से कोई क्षेत्र प्रभावित होता है तो तत्काल उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान रखने तीन-चार स्थानों को सुनिश्चित किया गया है. बाढ़ से बचने के प्रशासन अलर्ट मोड पर है. बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!