JanjgirChampa Fraud Arrest : भारतीय स्टेट बैंक में चपरासी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पुन्नीराम कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी पुन्नीराम कश्यप ने भारतीय स्टेट बैंक में चपरासी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर नौकरी लगाने के नाम ठगी की थी.



दरअसल, खिसोरा निवासी संतोष कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2014 में उसके दो बेटों को भारतीय स्टेट बैंक में चपरासी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता में नौकरी लगाने के नाम पर अमोरा गांव के पुन्नीराम कश्यप को 3 लाख रुपये दिया था. रुपए की मांग किए जाने पर आरोपी द्वारा नहीं दिया जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हमारी नहर, हमारा सपना, 16 सप्ताह की मुहिम के बाद मेगा क्लीनअप ड्राइव सफल, कलेक्टर और एसपी ने भी 'युवा जांजगीर' टीम की सराहना...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने अमोरा गांव से आरोपी पुन्नीराम कश्यप को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!