JanjgirChampa Problem : खैरताल गांव के मुख्यमार्ग में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने, खोदाई कराने के बाद मरम्मत नहीं होने से लगातार हो रही दुर्घटना

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के खैरताल गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए मुख्यमार्ग की सड़क की खोदाई कर दी गई है और मरम्मत नहीं होने के कारण से आए दिन दुर्घटना हो रही है. इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है. इससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात का मौसम होने से गड्ढों में पानी भर गया है. इसका खामियाजा ग्रामीणों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है. सड़क पर गड्ढे होने से राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  Baloda News : भाजपा बलौदा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में 8 सत्र हुए, अलग-अलग वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण...

दरअसल, खैरताल गांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और ठेकेदार द्वारा मुख्यमार्ग में खुदाई करके पाइप लाइन बिछाया गया है. खोदाई होने के बाद अभी तक मरम्मत कार्य नहीं होने की वजह से आए दिन दुर्घटना हो रही है, जिसकी वजह से ग्रामीणों के द्वारा ने लाल झंडा लगाया गया है. सड़क बदहाल को ठीक करने अफसरों का कोई ध्यान नहीं है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में नाविकों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा...

error: Content is protected !!