Janjgir Big News : आवास मित्रों को 9 महीने से मानदेय नहीं मिला, समस्या निराकरण नहीं होने से परेशान

जांजगीर-चाम्पा. जिले में कार्यरत आवास मित्रों को 9 महीने से मानदेय नहीं मिला है. इस वजह से आवास मित्र बेहद परेशान हैं. कलेक्टर जनदर्शन में पहले भी आवेदन दिया गया था, फिर भी मानदेय नहीं मिला. नतीजा, बड़ी संख्या में आवास मित्र, कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर को फिर से समस्या को अवगत कराया.

 



आवास मित्रों का कहना है कि जिले में 50 फीसदी आवास पूर्ण हो चुका है और वे लगातार बेहतर काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार को उनकी सुध नहीं है और 9 महीने से मानदेय नहीं मिला है. इस वजह से बहुत परेशान हैं और घर से रुपये लेकर आवास मित्र का काम करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!