Ladakh Accident News: लद्दाख में खाई में गिरा भारतीय सेना का वाहन, 9 जवान शहीद; रक्षा मंत्री ने जताया दुख

लेह/लद्दाख. पूर्वी लद्दाख में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में नौ सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है। शहीदों में दो जेसीओ हैं।



मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सेना के जवानों को लेकर सैन्य वाहनों का एक काफिला लेह से नायोमा की तरफ जा रहा था। काफिले में दो ट्रक, एक एंबुलेंस और एक मारुति जिप्सी थी। इनमें तीन अधिकारी, दो जेसीओ और 34 जवान सवार थे। यह दस्ता सेना का एक टोही दस्ता था जो अग्रिम इलाके की तरफ जा रहा था।

कियारी से करीब 6 KM दूर हुआ हादसा
रास्ते में कियारी से करीब छह किलोमीटर पर काफिला का एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस ट्रक में 10 सैन्यकर्मी सवार थे। ट्रक के खाई में गिरते ही अन्य वाहन भी रुक गए और उनमें सवार जवानों ने राहत कार्य शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

उस समय वहां सड़क से गुजर रहे कुछ अन्य वाहन भी रुक गए। उनमें सवार लोग भी राहत कार्य में शामिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही निकटवर्ती शिविरों और पुलिस स्टेशन भी बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 8 जवानों ने तोड़ा दम
संबधित अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शाम 5.45 बजे के करीब हुआ है। खाई में गिरे वाहन में फंसे सभी जवान बुरी तरह तरह से जख्मी थे। उन्हें वहां से निकाल ऊपर सड़क पर लाया गया तो उनमें से आठ दम तोड़ चुके थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

उन्होंने बताया कि दो घायलों को उपचार के लिए लेह स्थित सैन्य अस्पताल में लाया गया। जहां उनमें से एक कुछ ही देर बाद चल बसा। एक अन्य घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शहीदों और घायल जवान सेना की 311 मीडियर रेजिमेंट आर्टलिरी से संबंधित हैं।

error: Content is protected !!