Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

सक्ती. वेदांता एल्यूमिनियम छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) की महिला मंडल ने कला-संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रामलीला का उत्कृष्ट आयोजन किया. वेदांता टाउनशिप में आयोजित रामलीला में व्हीएलसीटीपीपी संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने अपने अद्भुत अभिनय से सभी का दिल जीत लिया. सभी कलाकारों को व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल एवं व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए. दर्शकों ने महिला मंडल के आयोजन की खूब प्रशंसा की.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!