मामूली विवाद पर कर दी पडोसी की बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी. जांच में जुटी पुलिस..

बतौली। बतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोकसरी भालुबार में बकरी द्वारा फसल चरने के विवाद को लेकर मालिक ने पडोसी की हत्या कर दी और लाश को तालाब के समीप खेत के गढ्ढे में फेक दिया। लाश देखते ही ग्रामीणों ने लाश की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि, देवी सिंह के धान की फसल को उसके ही पड़ोसी मंगेश्वर सिंह की बकरी के द्वारा फसल को चर लिया गया था। जिसको लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ था।



इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

 

 

 

विवाद के बाद देवी सिंह का शव भालू बार स्थित तालाब के समीप खेत के गढ्ढे में देखा गया। विवाद को मद्देनजर रखते हुए हत्या का शक पड़ोसी मंगेस्वर के ऊपर गया। वहीं पूछताछ में मृतक के बेटे कृपाल ने बताया कि, मृतक घटना दिन घर में अकेले था। मुझे शक है कि उसी ने मेरे पिता की हत्या की होगी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने भी सहमति जताई, जिसके बाद पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

error: Content is protected !!