आ गया मिनटों पर चार्ज होने वाला OnePlus का घांसू फोन, रेन वॉटर टच टेक्नोलॉजी के साथ मिलेंगे ये अमेजिंग फीचर्स

OnePlus Ace 2 Pro specification: वनप्लस ने अपना नया स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है, इसका नाम OnePlus Ace 2 Pro है। डिवाइस में 150W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो फोन को मात्र 19 से 20 मिनट में 100% चार्ज करने में सक्षम है। हैंडसेट को Snapdragon 8 Gen 2 से लैस किया गया है। साथ में 24जीबी रैम और 1टीबी स्टोरेज मिलता है। भारत में स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है।

 



कीमत और कलर वेरिएन्ट

वनप्लस ऐस 2 प्रो की शुरुआती कीमत 2,999 CNY (करीब 34,600 रुपये) है। वहीं टॉप मॉडल की कीमत 3,999 CNY (करीब 46,100 रुपये) है। चाइनीज मार्केट में फोन के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंग, जिसमें Aurora Green और Titanium Ash Grey शामिल है।
डिस्प्ले

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

स्मार्टफोन में 6.74 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले BOE Q9+ पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। सात में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, अलर्ट स्लाइडर, रेन वॉटर टच टेक्नोलॉजी और IR ब्लास्टर भी दिया गया है।
कैमरा

एंड्रॉयड 13 पर आधारित OnePlus Ace 2 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। बैक में 50 मेगापिक्सल IMX890 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 8 मेगापिक्सल कैमरा IMX355 सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा सैमसंग S5K3P9 सेंसर के साथ मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!