ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाजगीर में ‘‘नो प्लास्टिक वेस्टेज‘‘ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में ‘‘नो प्लास्टिक वेस्टेज‘‘ अभियान के तहत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत संस्था को 15 अगस्त 2023 तक प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विविध प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के विद्यार्थियों को प्लास्टिक पैकेट वाले खाद्य पदार्थ लाने के लिए पाबंदी लगाई गई। छात्रों द्वारा प्लास्टिक के लंच बाॅक्स में खाना लाने तथा जन्म दिवस में चाॅकलेट वितरण पर प्रतिबंध लगाया गया।

 



विद्यार्थियों को जन्म दिवस यादगार बनाने के लिए संस्था प्रांगण में एक फलदार पौधा लगाने का संदेश दिया गया या फिर पुस्तकालय में एक अच्छी ज्ञानवर्धक किताब दान करने को कहा गया। इस उपलक्ष्य में दिनांक- 12 अगस्त 2023 को संस्था के इको क्लब द्वारा को भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम नो प्लास्टिक वेस्टेज विषय पर कक्षा- चैथी के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें अरमान सिंह, पूर्वी अग्रवाल, दिपांशी दुबे, ध्रीती साहू, आर्यन मनु, अन्वेशा साहू, प्रसिद्ध राठौर, सान्वी सांडिल्य, जैनिश मिशैल सागर, पारस खत्री, अनन्या जांगडे, अक्षिता सिंह रहे, कक्षा-सातवीं के विद्याथियों द्वारा कविता वाचन किया गया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

जिसमें मुख्य रूप से राजवीर पांडे, आव्या धानुका, काव्या राठौर तथा ग्लोरिया हन्ना थाॅमस शामिल रहे। तत्पश्चात् संस्था प्रांगण में ही विद्यार्थियों द्वारा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पोस्टरों द्वारा संदेश दिया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु जागरूकता लाना है। जिसमें इको क्लब के सदस्य श्रीमती सीमा पांडे, प्रकाश पांडे एवं श्रीमती मेहा निशू पांडे का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

कार्यक्रम के अंत में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को शपथ दिलवाया गया कि वे प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करेगें तथा संस्था, जिले, राज्य, भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज
error: Content is protected !!