JanjgirChampa News : बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पामगढ़ के सद्भावना भवन में किया गया, 150 युवाओं ने बसपा में प्रवेश लिया

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे की टिकट फाइनल होने के बाद सद्भावना भवन पामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

 



2023 की आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने सद्भावना भवन में बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 150 नए मतदाताओं को जो पहली बार इस चुनाव में वोट करेंगे. इनको बहुजन समाज पार्टी में नीला गमछा पहनाकर वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में प्रवेश कराया. कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में इन्दु बंजारे को पुनः विधायक बनाने के लिए हाथ उठाकर संकल्प लिया.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दाऊराम रत्नाकर, प्रदेश प्रभारी बसपा, विशिष्ट अतिथिगण रोहित डहरिया जिलाध्यक्ष बसपा, धरमलाल भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, शिवकुमारी रात्रे सभापति जिला पंचायत, राजकुमार पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत पामगढ़, कमला प्रसाद खुंटे BVF जिला संयोजक, फनीराम दिनकर पूर्व जिंप सदस्य, शत्रुहन नेताम विधानसभा अध्यक्ष, पुनिराम पटेल, श्रवण साहू अनिरूध श्रीवास, विधायक प्रतिनिधि, किरण कुमार, शिवकुमारी बर्मन पार्षद नपं राहौद, महेश कश्यप, लक्ष्मी महेश सहित पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!