उम्र में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर होते हुए भी सफलता और लोकप्रियता के मामले में इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं| इसी वजह से फैंस के बीच नेहा कक्कड़ के आज काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी मौजूद है और ऐसे में नेहा आज न केवल अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी आए दिन मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं|

 



रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए आए दिन अपनी लेटेस्ट पोस्ट्स और लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आते हैं, जिनका फैंस को भी काफी बेसब्री से इंतजार रहता है|

नेहा की बात करें तो, अभी बीते कुछ समय पहले उनसे जुड़ी ऐसी खबरें सामने आई थी कि हस्बैंड रोहनप्रीत सिंह के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं और ऐसे में उन दिनों नेहा कक्कड़ के साथ-साथ रोहनप्रीत सिंह के फैंस भी कपल के लिए काफी चिंता में थे| पर, उन्ही खबरों के बीच कपल ने अपनी कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की थी, जिन्हें देखने के बाद फैन्स को भी काफी खुशी हुई|

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

पर, अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के रिलेशनशिप फेज़ के एक ऐसे दौर से रूबरू कराने जा रहे हैं, जब रोहनप्रीत सिंह ही नेहा कक्कड़ से शादी नहीं करना चाहते थे…

जी हां, नेहा और रोहनप्रीत ने अपने रिलेशनशिप में एक ऐसा वक्त भी देखा था, जब दोनों का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा था| दरअसल, रोहनप्रीत सिंह समय नेहा कक्कड़ से शादी नहीं करना चाहते थे क्योंकि नेहा ना केवल उम्र में उनसे बड़ी थी बल्कि इसके साथ-साथ अपने कैरियर में भी उनसे सक्सेसफुल थी| हालांकि, किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था|

इन्हीं बातों के कारण नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की बातचीत भी बंद हो गई थी और कुछ समय तक दोनों एक दूसरे के कोंटेक्ट में नहीं थे| फिर नेहा कक्कड़ नहीं रोहनप्रीत सिंह को एक दिन अचानक कॉल किया और कहा कि- मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती हूं, चलो हम शादी कर लेते हैं| इस प्रपोजल पर रोहनप्रीत सिंह ने भी हां कर दी और फिर 24 अक्टूबर, 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए|

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने खुद ही ‘द कपिल शर्मा शो’ में इन बातों का जिक्र किया था| कपिल शर्मा शो में ही कपल ने बताया था कि जब उनकी शादी हुई थी, तब रोहनप्रीत सिंह की उम्र सिर्फ 25 साल थी, और वहीं दूसरी तरफ नेहा कक्कड़ 32 साल की थी| ऐसे में इतनी कम उम्र में रोहनप्रीत सिंह शादी नहीं करना चाहते थे|

हालांकि, आज रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ की शादी को 3 साल हो चुके हैं और दोनों एक दूसरे के साथ एक हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं| रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ की गिनती आज इंडस्ट्री के कुछ सबसे क्यूट और लविंग कपल्स में की जाती है, जिनके फैंस द्वारा भी इनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है और आए दिन सोशल मीडिया और इंटरनेट पर ये दोनों काफी ट्रेंडिंग टॉपिक बने रहते हैं|

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए आए दिन अपनी लेटेस्ट पोस्ट्स और लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आते हैं, जिनका फैंस को भी काफी बेसब्री से इंतजार रहता है|

error: Content is protected !!