कैटरीना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात होती है, तो हमारे सामने अभिनेताओ और अभिनेत्रियों के चेहरे ही सबसे पहले सामने आते हैं| ऐसे में अगर हम ये कहें कि इंडस्ट्री में किसी भी सेलिब्रिटी के लुक्स ही उसकी सबसे पहली पहचान होती है, तो यह शायद ही गलत होगा, क्योंकि लाखों फैंस आज अपने चहेते सितारों को उनके लुक्स और एक्टिंग स्टाइल से ही जानते हैं|

 



पर अपनी आज की इस पोस्ट में हम बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके लुक्स के कारण ही उनका एक्टिंग करियर उन ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाया, जिसे वो डिजर्व करती थी|

अपनी आज की इस पोस्ट में हम जिनके बारे में बात करने जा रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस जरीन खान है, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में अक्सर, अक्सर 2, वजह तुम हो, हेट स्टोरी 3 और हाउसफुल 2 जैसी सक्सेसफुल फिल्में दी हैं और फैन्स आज एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक्स और शानदार एक्टिंग के साथ-साथ उनके बेहद हॉट और बोल्ड अंदाज के भी दीवाने हैं|

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

अभी बीते कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस जरीन खान ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर बातचीत की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों उन्हें अपने लुक्स की वजह से कैरियर में दिक्कतें झेलनी पड़ी| जैसा कि हमें पता ही है कि लुक के मामले में जरीन खान काफी हद तक कैटरीना कैफ की तरह दिखती हैं, ऐसे में जब वह इंडस्ट्री में आई तब से कैटरीना कैफ की हमशक्ल का टाइटल मिल गया|

अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में जरीन खान इससे काफी खुश थी क्योंकि कैटरीना कैफ की हमशक्ल के तरह पर ही सही, लेकिन लोगों के बीच ने पापुलैरिटी तो मिल ही रही थी और इसी वजह से उन्हें फिल्में भी ऑफर हो रही थी| इसके अलावा जरीन खान का पहले से कोई फिल्मी बैकग्राउंड भी नहीं था और हमेशा से ही वो कैटरीना कैफ की फैन भी हुआ करती थी, और ऐसे में लोग जब उन्हें कैटरीना कैफ की हमशक्ल कहते थे, तब उन्हें भी काफी खुशी होती थी|

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

लेकिन, जरीन खान के मुताबिक कैटरीना कैफ के तौर पर जाने जाने का उनके कैरियर पर काफी नेगेटिव इफेक्ट पड़ा, क्योंकि अधिकतर लोगों के बीच उनकी पहचान सिर्फ कैटरीना कैफ के हमशक्ल की तरह ही रह गई और उन्हें खुद की पहचान बनाने का मौका ही नहीं मिल पाया|

इसके अलावा जरीन खान ने बॉलीवुड के बारे में बताया कि यहां पर सिर्फ दोस्ती और जान पहचान से काम मिलता है, और यह टैलेंट की कदर नहीं है, जिससे उन्हें नफरत है| एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके पास कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है और ना ही बॉलीवुड में अधिक कनेक्शंस हैं, इसके अलावा उन्हें का मांगने के लिए बहुत अच्छे से बातचीत करने भी नहीं आती है, जिस वजह से उनका बॉलीवुड कैरियर बहुत अच्छा नहीं रहा|

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जरीन खान ने बीते साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म वीर के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो वैसे तो सक्सेसफुल नहीं रहे, लेकिन एक्ट्रेस के कैरियर को इसे एक अच्छी स्टार्ट मिली| हालांकि,

error: Content is protected !!