Sakti Big News : वर्मी कम्पोस्ट को लेकर किसान मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा ने किया प्रदर्शन, कलेक्टोरेट का घेराव किया, पुलिस ने बेरिकेट लगाकर रोका, भाजपाइयों ने कलेक्टोरेट में वर्मी कम्पोस्ट फेंककर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई झूमाझटकी

सक्ती. वर्मी कम्पोस्ट को लेकर किसान मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा ने सक्ती कलेक्टोरेट के बाहर प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के बाद कलेक्टोरेट का घेराव किया. इस दौरान पुलिस ने बेरिकेट लगाकर भाजपाइयों को रोका. यहां भाजपाइयों ने कलेक्टोरेट में वर्मी कम्पोस्ट फेंककर विरोध किया.

 



यहां पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन ने कहा कि किसानों की तकलीफ को लेकर भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है. कांग्रेस की सरकार, वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर किसानों से छलावा कर रही है. गोबर में मिट्टी और रेत मिलाकर किसानों को जबरन बिक्री की जा रही है और किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई...

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गोबर में घोटाला हो रहा है. किसानों को जबरन वर्मी कम्पोस्ट दिया जा रहा है. किसानों को जबरन दी गई वर्मी कम्पोस्ट को वापस देकर विरोध प्रदर्शन किया गया है.

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस की सरकार, मुरूम-मिट्टी मिली हुई गोबर से बनी वर्मी कम्पोस्ट किसानों को जबरन बेच रही है, यह किसानों के हित में नहीं है और किसानों के साथ विश्वासघात है. इस समस्या को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को ज्ञापन सौंपा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : जिले के 9 कीटनाशक विक्रेताओं का लायसेंस निरस्त, अकलतरा के आर.के. ट्रेडर्स को सील किया, जिले में हो रही लगातार कार्रवाई...

इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रीतम गबेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, पितांबर पटेल, चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव, जिला महामंत्री गगन जयपुरिया, टिकेश्वर गबेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, उपाध्यक्ष खेमेंद्र नायक, आलोक पटेल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कमलेश जांगड़े, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रूपा सिंह देव, मोहन कुमारी साहू, भाजपा नेता सत्यनारायण चंद्रा, दीपक ठाकुर सहित भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Big Update : युवक के हत्या के मामले में अब नए सिरे से होगी जांच, SP विजय पांडेय ने घटनास्थल का लिया जायजा, SP विजय पांडेय ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित की, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!