JanjgirChampa Loot Arrest : लूट और उगाही की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने डोंगरगढ़ से किया गिरफ्तार, डरा-धमकाकर करता था रकम की मांग

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और लूट, उगाही की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी असीम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में अन्य आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार 6 सौ 30 रुपये और 2 मोबाइल को जब्त किया है. इधर, आरोपी असीम सिंह के नाम को पुलिस ने गुंडा बदमाश की सूची में भी शामिल करने की बात कही है.

 



अकलतरा सीसीआई के अमित सिंह ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि वह अकलतरा के हॉटल में था, तभी आरोपी असीम सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचा और कलकत्ता के प्राइवेट लोगन कंपनी के विकाश पांडेय को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसके पास से 20 हजार रुपये, आधारकार्ड, पेन कार्ड को लूट लिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के रहने वाले चंद्रजीत यादव, ने बताया कि असीम सिंह के द्वारा सीसीआई अकलतरा में काम करने के एवज में गुंडा टैक्स की रकम की मांग कर रहा था और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी असीम सिंह और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 384, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

अपराध कायम होते ही आरोपी फरार हो गए थे, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी. इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी असीम सिंह, डोंगरगढ़ में छिपा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और आरोपी असीम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!