Sakti Murder Arrest : युवक पर चाकू से हमला कर हत्या, आरोपी फरार युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड, 16 दोस्तों के साथ गया हुआ था पिकनिक मनाने, इस वजह से हुई थी वारदात… पढ़िए…

सक्ती. नगरदा पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला कर हत्या करने वाले फरार आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. युवक 16 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गुढ़वा गांव गया हुआ था. देश की शिक्षा और महंगाई को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी युवक ने दूसरे युवक पर चाकू हमला कर दिया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी चोट आई है.

 



नगरदा थाने के टीआई सुनीता नाग बंजारे ने बताया की4 कोरबा जिले के निखिल सिंह, 13 अगस्त को अपने 16 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नगरदा थाना क्षेत्र के गुढ़वा गांव आया हुआ था. पिकनिक से वापस घर लौटते समय पहाड़ी से नीचे उतरने के दौरान देश की महंगाई और शिक्षा को लेकर शुभम दास महंत और निखिल सिंह के बीच विवाद हो गया. बात-विवाद इतना बढ़ गया की शुभम दास महंत तैश में आ गया और पिकनिक में सब्जी काटने के लिए लाए हुए चाकू से निखिल सिंह पर हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

इस दौरान उसके दोस्तों के द्वारा बीच बचाव किया गया. इसके बाद खून से लथपथ निखिल सिंह को चांपा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहीं बीच-बचाव में फौजन अहमद को भी चोट आई है. घटना के बाद आरोपी युवक शुभम दास महंत मौके से फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

मामले में नगरदा पुलिस ने चांपा पुलिस की डायरी के आधार पर आरोपी युवक शुभम दास महंत के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी. पुलिस ने आरोपी युवक शुभम दास महंत को रायपुर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!