Sakti News : डोंगरीडीह में विकास की सौगात देने पर लड्डू से तौले गए जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा, महाकाल यादराम बाबा मंदिर समिति ने तौला

सक्ती. डोंगरीडीह स्थित महाकाल यादराम बाबा मंदिर समिति के द्वारा डोंगरीडीह के महाकाल यादराम बाबा मंदिर में विकास की सौगात देने पर जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा को को लड्डू से तौला गया. इस दौरान लोगों में खुशी देखी गई.

 



आपको बता दे कि डोंगरीडीह स्थित यादराम बाबा मंदिर में जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा के द्वारा बिजली और पानी की व्यवस्था कराई गई है. बिजली-पानी की सौगात मिलने पर महाकाल यादराम बाबा मंदिर समिति ने विधायक केशव चंद्रा को लड्डू से तौलकर विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया है. साथ ही, विधायक ने आने वाले दिनों में सामुदायिक भवन और सड़क निर्माण कराने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

यहां विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि महाकाल यादराम बाबा के दर्शन और अपनी मनोकामना को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन करने और अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं के लिए सुविधा की कमी थी. इसके लिए सुविधा उपलब्ध कराया गया है. साथ ही, और भी सुविधाएं उपलब्ध कराना बाकी है, जिसे आने वाले समय पर निश्चित ही पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि महाकाल यादराम बाबा मंदिर समिति के द्वारा लड्डू से तौलकर सम्मान किया गया है. यह सम्मान, जनहित के कार्यों के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए उन्हें हमेशा प्रेरित करता रहेगा.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!