Sakti News : चंद्रपुर विधानसभा के डभरा नगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सक्ती. कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-36 चंद्रपुर विधानसभा के डभरा नगर में ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एवं स्कूली विद्यार्थियों ने स्काउट गाइड दल के साथ कलेक्टर महोदया का स्वागत किया। कलेक्टर द्वारा इस अवसर पर शत् प्रतिशत मतदान के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाया गया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य एवं मतदान के लिए प्रेरित करती नाटिका प्रस्तुती दी गई। जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हुवे ।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इस अवसर पर कलेक्टर ने नवीन मतदाताओं तथा नवविवाहित मतदाताओं को साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने ईवीएम मशीन से बटन दबाकर मतदाताओं को अनिवार्य मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में डभरा एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार डभरा आर.एस.राठौर, चंद्रपुर तहसीलदार अभिजीत राजभानु, नायब तहसीलदार आशीष पटेल, प्राचार्य हेमचरण पटेल सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण,विद्यार्थीगण, नवीन मतदाता श्रवण कुमार, साहिल कुमार,संतोष यादव, रूपेंद्र सिदार, राधेश्याम साहू, वरिष्ठ मतदाता – गोकुल प्रसाद दुबे, धनसाय टंडन, रेशम लाल जांगड़े,गोपी राम कसेर,फादल चौहान। नवविवाहित मतदाता – शांति अजय, तुलसी निराला, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!