Sakti Problem : जर्जर सड़क की समस्या को लेकर जनदर्शन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, वैकल्पिक व्यवस्था और सड़क की स्वीकृति नहीं होने पर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के आमाकोनी गांव के सरपंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने आमाकोनी से कुटराबोर तक जर्जर सड़क की समस्या को लेकर जनदर्शन में सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया है.

 



आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सड़क पर आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था और सड़क की स्वीकृति नहीं होने पर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है. इस सड़क पर से 6 से ज्यादा गांव के लोग आना-जाना करते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

आमाकोनी गांव के सरपंच परदेशी खूंटे ने बताया कि आमाकोनी से कुटराबोर तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. इसी रास्ते पर उप स्वास्थ्य केंद्र, धान खरीदी केंद्र और स्कूल भी संचालित है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सड़क पर आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था और सड़क की स्वीकृति नहीं होने पर ग्रामीणों के द्वारा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!