Sakti Thief Arrest : रात्रि के समय घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, 59 हजार के सोने-चांदी के जेवरात और 6 हजार रूपये जब्त, जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने जैजैपुर के वार्ड नंबर 13 में रात्रि के समय घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 59 हजार के सोने-चांदी के जेवरात और 6 हजार रूपये जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैजैपुर के वार्ड नंबर 13 के दिगम्बर साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 7 अगस्त की रात्रि को कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर आलमारी में रखे 59 हजार के जेवरात और 6 हजार रूपये को चोरी करके ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोर के खिलाफ 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया था और संदेही मुकेश रात्रे को पकड़ा और पूछताछ की गई. पुछताछ के दौरान घर में घुसकर चोरी करने की बात सामने आई.

पुलिस ने आरोपी युवक के पास से सोने-चांदी के जेवरात और रूपये को जब्त किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!