सीमा हैदर बनी सचिन के परिवार के लिए मुसीबत, ससुर ने बताया खाने-पीने के पड़ गए है लाले, जानें क्या है इसकी वजह

नोएडा: चार बच्चो के साथ पड़ोसी देश पाक़िस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर के बारे में हरदिन अलग-अलग तरह की ख़बरें निकलकर आ रही है। कभी उसके जासूस होने की तो कभी उसके प्रेग्नेंट होने की खबरें मीडिया में प्रकाशित हो रही है। (Seema Haider Pregnant News) इस तरह की चर्चाओं को लेकर पिछले दो महीने से सीमा सुर्ख़ियों में है। इतना ही नहीं बल्कि देश की जाँच एजेंसियों की नजरे भी सीमा पर बनी हुई है। उसकी पहचान और नागरिकता को लेकर पिछले दिनों सीमा से मैराथन पूछताछ भी हुई थी। वही अब सीमा का ससुराती पक्ष यानी सचिन का परिवार भी अपनी आपबीती के साथ सामने आया है।



इसे भी पढ़े -  जान लें FASTag के ये 5 जरूरी नियम, नहीं तो एक गलती और देने पड़ जाएंगे डबल पैसे

मीडिया से हुई बातचीत में सीमा के कथित ससुर यानी प्रेमी सचिन के पिता ने बताया है कि सीमा का पाकिस्तान से उनके घर आना उनके लिए आफत बन चुका है। पहले सीमा को देखने आने वालों की वजह से वह घर से बाहर नहीं जा पा रहे थे तो वही अब पुलिस और जाँच एजेंसी की निगरानी उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। उन्होंने बताया कि उनके खाने-पीने के लाले पड़ गए है। पुलिस ने उन्हें सख्त निर्देश दिया है कि वह बाहर नहीं जा सकते ऐसे में वह कुछ महीनों से कमाने भी नहीं जा पा रहे है। आसपास पुलिस का पहरा है ऐसे में उनके सामने घर चलाने का संकट आ खड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

गौरतलब है कि पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर कुछ महीने पहले पाक़िस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। इस दौरान उसके बच्चे भी सीमा के साथ थे। पूछताछ में सीमा ने कबूला था कि उसने और सचिन ने नेपाल में ही शादी कर ली थी और करीब एक हफ्ते तक वहां रहे भी थे। खबरें यह भी सामने आई है कि सीमा सचिन के बच्चे की माँ बनने वाली है। बहरहाल पब्जी गेम की वजह से शुरू हुई यह कहानी अब सचिन के परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए आफत बन गई है।

इसे भी पढ़े -  Baloda News : बलौदा भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आदर्श सिंह को मिली, मण्डल महामंत्री विशाल सिंह को किया गया नियुक्त, पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

error: Content is protected !!