Sunny Deol ने किया बड़ा ऐलान! ‘गदर 3’ को लेकर कही ऐसी बात, खुशी से झूम उठेंगे आप

सनी देओल की ‘गदर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म रिलीज होते ही छा गई है। भारी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी ‘गदर 2’ में दिखाई जा रही है, जो लोगों का दिल जीतने में कामयाब है। फिल्म ने बीते आठ दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। ‘गदर 2’ की कमाई छप्परफाड़ हो रही है और इसे देखते हुए मेकर्स भी काफी खुश हैं। ‘गदर 2’ को मिल रहे कमाल के रिस्पॉन्स को देखकर लगता है कि मेकर्स पार्ट 3 बनाने की तैयारी में हैं। सनी देओल ने भी ‘गदर 3’ को लेकर बात की है।

 



सनी ने कही दिल खुश करने वाली बात

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

दरअसल, सनी देओल को बीते दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सनी देओल ब्लू ब्लेजर के साथ व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम पहने नजर आए। इस दौरान पैपराजी ने उनसे कहा कि अब ‘गदर 3’ का इंतजार है। इसके जवाब में हंसते हुए सनी देओल ने कहा कि वो भी आएगी। सनी देओल इस दौरान काफी ज्यादा खुश नजर आए। फिलहाल, मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में सनी ने ये मजाक में कहा या सच में ‘गदर 3′ की प्लानिंग चल रही हैं, इस पर कुछ भी कह पाना अभी मुश्किल है।

गदर 2’ कर रही बंपर कमाई
वैसे ‘गदर 2’ के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। एक हफ्ते बाद भी लोगों के बीच फिल्म देखने की होड़ है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। कमाई में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई, बल्कि फिल्म लगातार रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 8वें दिन ही फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। अभी भी बॉक्स ऑफिस की कमाई पर कोई ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

लोगों को पसंद आई तारा-सकीना की केमिस्ट्री
बता दें, ‘गदर 2’ में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल में हैं। सनी देओल पिछली बार की तरह ही इस बार भी तारा सिंह के रोल में हैं। अमीषा ने सकीना का रोल निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म के गाने भी ट्रेंडिंग बने हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!