Actor Nawazuddin wife Controversy: इस अभिनेता की पत्नी को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी को अभिनेता और उनके परिवार के खिलाफ दायर छेड़छाड़ के मामले में सात अक्टूबर को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया।

 



विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अदालत) रितेश सचदेवा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ मामले में पुलिस द्वारा अंतिम रिपोर्ट दाखिल किये जाने के बाद शिकायतकर्ता आलिया सिद्दीकी को जवाब के लिए सात अक्टूबर को पेश होने को कहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

वकील प्रदीप बालियान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत सभी पांच आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, नवाज़ुद्दीन के भाई मिनहाज़ुद्दीन ने 2012 में परिवार की एक नाबालिग सदस्य के साथ छेड़छाड़ की थी, जबकि अभिनेता समेत परिवार के विभिन्न सदस्यों ने उसका समर्थन किया था।

नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने मुंबई में अपने पति और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था जिसे 2020 में मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनकी मां मेहरुन्निसा, उनके भाई फैजुद्दीन, अयाजुद्दीन और मिनहाजुद्दीन को क्लीन चिट दे दी है।

error: Content is protected !!