Katrina Kaif: 20 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी कैटरीना की पहली फिल्म, बड़े मियां, मीडियम मियां और छोटे मियां की कर दी थी नींद हराम

नई दिल्ली: कैटरीना कैफ के करियर की पहली मूवी (Katrina Kaif First Movie) 20 साल पहले आज ही के दिन यानी 19 सितंबर, 2003 को रिलीज हुई थी. बूम (Boom) नाम की इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर और सुपरमॉडल मधु सप्रे और पद्मलक्ष्मी भी नजर आई थीं. ब्लैक कॉमेडी फिल्म को कैजाद गुस्ताद ने बनाया था. फिल्मों को उसके बेबाक तेवर के लिए पहचाना गया था, हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. कैटरीना कैफ की यह फिल्म उस समय आई थी जब वह 20 साल की थीं. इस फिल्म में कैटरीना ने मॉडल रीना कैफ का किरदार निभाया था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पहली पसंद नहीं थई. उनसे पहले मॉडल मेघना रेड्डी को चुना गया था. लेकिन आखिरी समय में उनका नाम सामने आया और उन्हें चुन लिया गया. फिल्म की कहानी फैशन जगत और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन को लेकर थी. हालांकि कमजोर कहानी और डायरेक्शन की वजह से फिल्म कुछ खास करिश्मा नहीं कर सकी. बूम में अमिताभ बच्चन ने बड़े मियां, गुलशन ग्रोवर ने मीडियम मियां और जैकी श्रॉफ ने छोटे मियां का किरदार निभाया था.

कैटरीना कैफ की 2003 की बूम (Boom Movie 2003) के बाद तेलुगू फिल्म मलिश्वरी में नजर आई थीं. 2005 कैटरीना कैफ के लिए टर्निंग पॉइंट रहा. इस साल उनकी तीन फिल्में नजर हुईं. एक तेलुगू थी और बाकी दो सरकार तथा मैंने प्यार क्यूं किया थीं. दोनों को फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और कैटरीना का करियर चल निकला. 2007 में उनकी चार फिल्में आई थीं और चारों ही हिट रही थीं. इन फिल्मों में नमस्ते लंदन, अपने, पार्टनर और वेलकम शामिल हैं. इस तरह कैटरीना कैफ का करियर ऐसा पटरी पर बैठा की उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत ही नहीं पड़ी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!