56 साल की उम्र में अक्षय कुमार ने स्विमिंग पूल में किया गजब का वर्कआउट, वीडियो देख आप भी कहेंगे- खिलाड़ियों का खिलाड़ी

नई दिल्ली: अक्षय कुमार फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. वह अपने कई इंटरव्यू में अपनी लाइफस्टाइल को लेकर बात कर चुके हैं. अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं, जो जल्द रात को जल्दी सोते और सुबह जल्दी उठते हैं. यही वजह है कि 56 साल की उम्र में भी वह काफी फिट दिखते हैं. वहीं उनकी फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उनकी फिटनेस को देख फैंस भी हैरान हो सकते हैं.

 



Whatsinthenews नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने अक्षय कुमार का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में अक्षय कुमार को पानी के अंदर और पैर बाहर करके एब्स की एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है. पानी के अंदर वर्कआउट करते हुए अक्षय कुमार की फिटनेस देखते ही बन रही है. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

आपको बता दें कि अक्षय कुमार जल्द फिल्म सर्वाइवल थ्रिलर ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आने वाले हैं. उनकी यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की जिंदगी को लेकर बनी है. जो अब इस दुनिया में नहीं है. फिल्म में उनका किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं. ‘मिशन रानीगंज’ 34 साल पहले हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है. माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल ने 1989 में पश्चिम बंगाल में रानीगंज कोयले की खान में फंसे 65 मजदूरों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई थी. तब जसवंत सिंह की तैनाती वहीं थी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!