ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में कृष्ण जन्माष्टमी पर रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर संस्था प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चों ने संगीत की धुन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सौम्या तिवारी द्वारा भगवान श्री कृष्णा का भजन गाया गया।



तत्पश्चात संस्था के नर्सरी के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘मधुबंन में जो कृष्ण‘‘ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, एल.के.जी के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘अच्युतम केशवम‘‘ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, यू.के.जी के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘भगवन को दिल से बुलाते नही‘‘ गीत गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की श्रेणी को आगे बढ़ाते हुए, कक्षा पहली के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘हालो रे हालो रे‘‘ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया, कक्षा दूसरी की विद्यार्थियों द्वारा ‘‘वो कृष्णा है‘‘ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया, इसी कड़ी में ‘‘भक्ति में ही शक्ति‘‘ विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया, कक्षा पांचवी अ एवं ब के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘वो कृष्णा है और जय श्री कृष्णा‘‘ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण लीला पर झांकी प्रस्तुत किया गया। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘गोविंदा बोलो हरि गोपाल बोलो‘‘ विषय पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा आठवी एवं नवमी के विद्यार्थियों द्वारा समग्र रूप से रास गरबा का आयोजन किया गया। कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘गो गो गो गोविंदा‘‘ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी श्रेणी में संस्था के कल्चरल इंचार्ज ग्रुप के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही संस्था में एक गिटार शिक्षक श्री राकेश का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के बालक और बालिका वर्ग में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थी उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतिभागी बने। कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री प्रियंका शर्मा एवं श्रीमती हन्ना बंजारे द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये संस्था की प्राचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापित प्रस्तुत किया गया। संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की विशेष बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रकट की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षकाओ एवं ग्राउंड स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!