हिंदी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक प्राप्त कर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर की छात्रा ने बढ़ाया जिले का गौरव

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर की कक्षा तीसरी की मेधावी छात्रा सान्वी राठौर ने हिंदी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र एवं संपूर्ण जांजगीर चांपा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए छात्रा का भव्य सम्मान समारोह 29 जनवरी को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय के प्रतिष्ठित तीन मूर्ति सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह उपलब्धि छात्रा की सतत मेहनत, आत्मविश्वास, भाषायी कौशल तथा विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दिए गए सशक्त मार्गदर्शन का उत्कृष्ट परिणाम है। अल्पायु में इस प्रकार की राष्ट्रीय सफलता प्राप्त करना न केवल छात्रा की प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि यह सिद्ध करता है कि यदि सही दिशा और वातावरण मिले तो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस गौरवपूर्ण सफलता से जिले के नागरिकों में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल परिवार, विद्यालय प्रबंधन समिति, समस्त शिक्षकगण एवं छात्रा के अभिभावक इस उपलब्धि से अत्यंत प्रसन्न हैं और छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने अपने संदेश में कहा कि यह स्वर्ण पदक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं मूल्यपरक शिक्षा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी शिक्षा, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!